ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

मुरैना: कूलर का तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत।

मुरैना में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के वक्त युवक अपने घर में लगे कूलर में तार जोड़ रहा था, उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है बागचीनी क्षेत्र के छैरा गांव निवासी युवक संदीप पुत्र मुकेश राजपूत के घर में कूलर लगा था। कूलर चल नहीं रहा था। गर्मी अधिक तेज थी। घरवाले बोले कि कूलर क्यों नहीं चल रहा है, मुकेश ने जब कूलर देखा तो उसमें करंट नहीं आ रहा था, सप्लाई का तार टूटा था। उसी दौरान वह तार जोड़ने लगा जिससे उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगने के बाद वह बेहोश हो गया। घरवाले घबरा गए तथा आनन-फानन में उसे लेकर जिला चिकित्सालय मुरैना लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया युवक की मौत के बाद जब पुलिस ने कहा कि युवक की लाश का पीएम होना है तो इसके लिए उसके घरवाले तैयार नहीं हुए। घरवालों ने कहा कि वह युवक का पीएम नहीं कराना चाहते हैं। परिजनों की बात मानते हुए पुलिस ने युवक की लाश का पीएम कराए बिना ही उसे उसके परिजनों को सौंप दिया युवक की मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। युवक के परिजन उसके शव को लेकर चले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button