ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

नगर परिषद आलमपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला,गरीब भटक रहे दर दर।

आलमपुर- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्रों के चयन में जमकर खेल किया गया। जिस अपात्र को चाहा पात्र कर दिया और पात्र को अपात्र कर दिया।आवासहीन लोगो की सुविधा के लिए बनाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसके कारण पात्र हितग्राही योजना का लाभ नहीं ले पा रहे है। वहीं नगर के रसूखदार नगर परिषद आलमपुर की मिलीभगत के चलते जमकर आवास योजना का लाभ ले रहे है। नतीजा यह कि पक्के मकान वाले आवासीय योजना से लाभान्वित हो गए और जरूरतमंद वंचित रह गए। पक्के मकान होने के बाद भी अपात्रों को आवास योजना का लाभ दे दिया है। नगर परिषद आलमपुर ने अपात्र लोगों को बनाया पात्र और दिये गाये आवास कुछ अपात्र हितग्राही ऐसे हैं जिनके घर में सरकारी नौकरी होने के बावजूद उनको पात्र बनाकर आवास का लाभ दिया गया है,समझ में नहीं आ रहा है यह भ्रष्टाचार का खेल कितना बड़ा है और कब तक चलेगा प्रषासन को इसकी की सही तरीके से जांच करानी चाहिए जिससे यह स्पष्ट हो सके कितने अपात्र लोगों को पात्र बनाया गया है और कितने फर्जी आवास की किए गए और यह भ्रष्टाचार कितना बड़ा है नगर परिषद आलमपुर में बगैर रिश्वत के तो कुछ काम ही नहीं होता है सैकड़ों हितग्राही सालों से नगर परिषद आलमपुर के चक्कर लगाते-लगाते थाक कर घर बैठ चुके हैं परन्तु उनका कार्य नगर परिषद आलमपुर में नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button