ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मालवाहक वाहन ने बाइक काे टक्कर मारी महिला की मौत दो घायल

 बैतूल। जिले के ग्राम प्रभुढाना के पास माल वाहक वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धामन्या निवासी हेमराज विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष और गणेश विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष गुरुवार को बाइक से दादी नानी बाई विश्वकर्मा उम्र 60 वर्ष को इलाज के लिए बैतूल लेकर आए थे। इलाज कराने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे प्रभु ढाना के पास अंधी रफ्तार से आ रहे माल वाहक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। नानी बाई विश्वकर्मा को गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हेमराज विश्वकर्मा और गणेश विश्वकर्मा को गंभीर रूप से घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतका पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव स्वजनों को सौंपकर विवेचना प्रारंभ कर दी है।बाइक के सामने बछड़ा आने से दो घायल:जिले के ग्राम मन्नढाना के पास बाइक के सामने अचानक गाय का बछड़ा आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार अल्केश धुर्वे उम्र 26 वर्ष और इशिता पदम उम्र आठ वर्ष निवासी साईंखंडारा घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची और दोनों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button