ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

तृतीय विश्व युद्ध बेहद घातक और तेज होगा

वॉशिंगटन। अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि तृतीय विश्व युद्ध ‘अत्यंत घातक है और तेजी से’ हो जाएगा। स्मार्ट हथियारों और आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस से युद्ध की गति बदल जाएगी। आधुनिक राष्ट्र आक्रामक कार्रवाई करते हुए दुश्मन बन सकते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में देश के बीच युद्ध होना ‘लगभग तय’ है। वॉशिंगटन में एसोसिएशन ऑफ द यूएस आर्मी की वार्षिक बैठक के दौरान मेजर जनरल विलियम हिक्स ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि ‘घटनाओं की गति मानव क्षमताओं को तनाव में ला दे। भविष्य में मशीन जितनी तेजी से फैसले ले सकेगी वह हमारी योग्यता को चुनौती देगा। ऐसे में मशीन और इंसानों के बीच नए संबंध की मांग होगी।

चीन और रूस दोनों ही देश बड़े पैमाने पर पारंपरिक सेनाओं को हैं कि इकट्ठी कर रहे हैं और तेजी से तकनीकी को बढ़ा रहे हैं। वे पेंटागन पर मजबूर कर रहे हैं कि वह अमेरिका उस पैमाने की हिंसा को देखने के लिए तैयार रहे, जो कोरिया के बाद से अमेरिकी सेना ने नहीं देखी है।

इसी कार्यक्रम में आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मार्क ए मिले ने कहा कि भविष्य में कुछ राष्ट्र के बीच युद्ध होना ‘लगभग तय है’। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में आकाश में अमेरिकी वायु सेना की श्रेष्ठता खत्म हो सकती है, जो उसने कोरियन युद्ध के बाद से हासिल की थी।

Related Articles

Back to top button