ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मंदसौर गोलीकांड के छह वर्ष पूरे होने पर 6 जून को कांग्रेस करेगी किसान सम्मेलन

भोपाल। 6 जून 2023 को मंदसौर गोलीकांड के छह वर्ष पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेस पिपलियामंडी में किसान सम्मेलन करेगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

शिवराज सरकार ने इसकी जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश जेके जैन की अध्यक्षता में आयोग गठित किया था। इसने 13 जून 2018 को प्रतिवेदन सरकार को सौंपा था, लेकिन यह विधानसभा में प्रस्तुत नहीं हुआ है। कांग्रेस ने जैन आयोग सहित अन्य जांच आयोगों की रिपोर्ट सरकार बनने पर विधानसभा में प्रस्तुत करने का विषय वचन पत्र में शामिल किया है।

प्रदेश कांग्रेस की आरोप पत्र समिति के उपाध्यक्ष पारस सकलेचा का कहना है कि भाजपा सरकार किसान हितैषी होने का दावा करती है लेकिन गोलियां भी इसी शासनकाल में चली। आज तक जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया। दोषी अधिकारियों को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। किसानों को परेशान करने के लिए झूठे प्रकरण बनाए।

वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब सुध नहीं ली और अब जब चुनाव का समय पास आ गया है तो दिवंगत किसान याद आ रहे हैं। 2017 में मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में कांग्रेस के नेताओं ने किसानों को भड़काया था, जिसके कारण यह स्थिति बनी कि आत्मरक्षा के लिए पुलिस को हिंसक भीड़ पर गोलियां चलानी पड़ी थीं, जिसमें पांच आंदोलनकारियों की मृत्यु हो गई थी।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस मुद्दे को भुनाया। जब सरकार बनी तो पीड़ित परिवारों की कोई सुध ली और न ही दिवंगत किसानों का स्मारक बनवाए। अब फिर से विधानसभा चुनाव पास हैं, तो कांग्रेस को किसानों की याद आने लगी है।

Related Articles

Back to top button