ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP President) बन सकते हैं. नए अध्यक्ष पद की रेस फडणवीस (Devendra Fadanvis) का नाम सबसे आगे चल रहा है. इसके साथ ही भूपेन्द्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी अध्यक्ष पद की रेस में है. दरअसल लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद फडणवीस ने सरकार से हटकर संगठन में काम करने की इच्छा केंद्रीय नेतृत्व के सामने जाहिर की थी. हालांकि उस वक्त उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था और न ही इस पर कोई फैसला लिया गया था. लेकिन अब सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, फड़णवीस को संगठन में बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है. नड्डा की जगह लेंगे फडणवीस? बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी पहले जेपी नड्डा संभाल रहे थे. लेकिन मोदी 3.0 सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री हैं. ऐसे में पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा, ये चर्चा लंबे समय से चल रही थी. अब सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि देवेंद्र फडणवीस जेपी नड्डा की जगह ले सकते हैं. फडणवीस ने अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसके बाद से इस बात की चर्चा और भी तेज हो गई है किआलाकमान उनको पार्टी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दे सकता है. वह लगातार पार्टी का भरोसा जीतते रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button