ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

जबलपुर से प्रियंका वाड्रा गांधी करेंगी प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद

जबलपुर। 12 जून को प्रियंका वाड्रा गांधी जबलपुर से प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद कर रही हैं, इसलिए यह आयोजन किया जा रहा है। प्रियंका लोकप्रिय हैंं, लोग उनको देखना और सुनना भी चाहते हैं, इसलिए गोल बाजार में उनकी आमसभा होगी। यह बातें 10 जून को मुख्यमंत्री द्वारा जबलपुर से लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदान करना शुरू किए जाने की तैयारी को लेकर राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहीं।

घंटा भर इंतजार के बावजूद मीडिया से नहीं मिले सचिन पायलट

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के तेज-तर्रार राजनेता सचिन पायलट का रविवार को अल्पप्रवास पर जबलपुर आगमन हुआ। उनके आगमन पर मीडिया को उम्मीदें रहीं कि वो दो-चार मिनट देंगे और उनसे राजस्थान सहित देश की राजनीति पर चर्चा होगी, लेकिन घंटा भर उनका इंतजार करने के बावजूद मीडिया से उनकी भेंट नहीं हो पाई। उनकी झलक तो देखने को मिली, लेकिन उन्होंने अपने प्रवास को निजी बताते हुए मीडिया से किसी भी प्रकार की चर्चा से इंकार कर दिया। हालांकि इस दौरान राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने बात को संभाला और मीडिया से चर्चा की।

राहुल गांधी पर भाजपा शुरू से हमलावर रही है, कोई फर्क नहीं पड़ता

रास-सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि सचिन पायलट मैहर स्थित शारदा माता के दर्शन को आए हैं, यह उनका निजी प्रवास है। इसलिए मीडिया से बात नहीं करने को अन्यथा नहीं लिया जाना चाहिए। राहुल गांधी पर भाजपा शुरू से हमलावर रही है, इसलिए भाजपा उनके बारे में क्या सोचती है, क्या बोलती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने हाल ही में हुई एनआइए की छापामारी के संबंध में कहा कि एनआइए अपना काम कर रही है, लेकिन भाजपा का पहले से प्रयास रहा है कि आइएसआइएस की सक्रियता को प्रचारित किया जाए।

Related Articles

Back to top button