ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

युवक की मौत, महिला मित्र घायल; करनाल से दिल्ली जा रहे थे दोनों, अज्ञात पर केस

पानीपत।हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में नेशनल हाइवे 44 पर एक हादसा हो गया। जहां अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी पर सवार युवक-युवती नीचे गिर गए। नीचे गिरने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।वहीं, दोनों को PGI रोहतक ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी महिला मित्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।आठ भाई-बहन में दूसरे नंबर पर था मृतकसमालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में शादाब ने बताया कि वह जिला सहारनपुर, यूपी का रहने वाला है। वह चार भाई और चार बहनें हैं। आठों में दूसरे नंबर का भाई जीसान (28) 4 नवंबर को स्कूटी पर सवार होकर अपनी दोस्त सरेजा खातुन निवासी सुबदी, मोदीनीपुर सुबदी, वेस्ट बंगाल के साथ करनाल से दिल्ली जा रहा था।शाम करीब 4 बजे जब वे समालखा अनाजमंडी पर पहुंचे, तो वहां उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को पहले नजदीकी अस्पताल व फिर वहां से रोहतक PGI ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान जीसान की मौत हो गई। जबकि उसकी महिला मित्र सरेजा को इलाज के लिए वहीं भर्ती कर लिया गया है। शादाब का कहना है कि उसके भाई की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है।

Related Articles

Back to top button