ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

गंगा नदी में गिरा निर्माणाधीन अगुवानी-सुलतानगंज फोरलेन पुल

बिहार के भागलपुर में रविवार को गंगा नदी पर बन रहा एक निर्माणाधीन पुल भरभराकर ढह गया। ये पुल भागलपुर में अगुवानी-सुलतानगंज को जोड़ने वाला फोरलेन पुल था। मिली जानकारी के मुताबिक इसके 30 से ज्यादा स्लैब यानी करीब 100 फीट का हिस्सा नदी में समा गया। इस पुल का निर्माण खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए किया जा रहा था। पिछले साल अप्रैल में भी इस पुल का एक सेगमेंट गिर गया था। स्थानीय लोगों ने इस पुल के गिरने का वीडियो भी बनाया और ये तेजी से वायरल हो रहा है।हैरानी की बात ये है कि 2 साल पहले भी इस पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था। 4 साल पहले सीएम नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था।

देखें वीडियो –

कमीशनखोरी का आरोप

बता दें कि इस पुल की लागत करीब 1750 करोड़ रुपये है और यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। अभी तक पुल गिरने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

पुल हादसे पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सरकार पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी के चक्कर में यह पुल हादसे का शिकार हुआ। विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं है। आजकल सरकार के उच्च अधिकारी ही कमीशनखोरी कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह की घटना होना स्वाभाविक है।

Related Articles

Back to top button