ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

बुरहानपुर में बीएसएनएल का टावर गिरने से घायल एक युवक की मौत

बुरहानपुर। शुक्रवार शाम आए आंधी तूफान से गिरे बीएसएनएल टावर के कारण गंभीर रूप से घायल हुए तीन कर्मचारियों में से एक ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। मृतक का नाम शेख एफाज बताया गया है। शेष दो घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। एफाज के स्वजन ने बताया कि घर में वही इकलौता कमाने वाला था। वह गोटिया पीर क्षेत्र के फ्रिज, टीवी शोरूम में काम करता था। समाज के लोगों ने जिला प्रशासन और बीएसएनएल से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

घर में बने पानी के टैंक में गिर कर दस वर्षीय बालक की मौत

शहर की सलीम कालोनी में रविवार सुबह घर में बने पानी के टैंक में गिर कर दस वर्षीय बालक दक्ष की मौत हो गई। स्वजन को घटना की जानकारी लगने पर उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को टैंक से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे ने दम तोड़ दिया।

दक्ष के पिता प्रशांत तायड़े ने बताया कि दक्ष अपनी मां के साथ ननिहाल गया था। शनिवार को ही वह उसे लेकर घर आया था। उसकी मां ननिहाल में ही है। घर के किचन में पानी स्टोर करने के लिए टैंक बनवाया था। रविवार सुबह किसी काम से दक्ष किचन में गया और टैंक में गिर गया। जब तक घर के सदस्यों को पता चलता, काफी मात्रा में पानी फेफड़ों में भर चुका था।

मोबाइल टार्च की रोशनी में किया इलाज

रविवार दोपहर टैंक में गिरे दक्ष को लेकर स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे थे। डाक्टर उसे वार्ड में ले गए और उसका इलाज शुरू किया। इसी बीच आंधी तूफान के कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई। बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन ने न तो जनरेटर शुरू किए और न प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था की। लिहाजा डाक्टर करीब पंद्रह मिनट तक मोबाइल टार्च की रोशनी में बच्चे को बचाने का प्रयास करते रहे। अंतत: उसने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button