ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

बहू के नाम लखनऊ में है फ्लैट, गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

भदोही (संत रविदास नगर): पूर्व विधायक विजय मिश्रा।भदोही के डीएम गौरांग राठी ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बहू का फ्लैट कुर्क करने का आदेश दिया है। बताया जाता है कि लखनऊ में विजय मिश्रा की बहू के नाम से 11.55 करोड़ का फ्लैट है। प्रशासन का कहना है कि विजय मिश्रा ने आपराधिक कृत्य से अर्जित धन से अपनी बहू के नाम फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी।एसपी का कहना है कि पूर्व विधायक विजय मिश्रा ने आपराधिक कृत्य से अर्जित धन से गैंग के सक्रिय सदस्य अपने पुत्र विष्णु मिश्रा की पत्नी रूपा मिश्रा के नाम से लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। अवैध धन को वैध रूप देने के लिए विजय मिश्रा ने अपनी बहू के नाम यह फ्लैट खरीदा था। लखनऊ स्थित फ्लैट की अनुमानित कीमत 11.55 करोड़ है। गैंगस्टर एक्ट के तहत डीएम ने फ्लैट को कुर्क करने का आदेश दिया। जल्द ही भदोही पुलिस कुर्की की कार्रवाई करने लखनऊ जायेगी।46 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है कुर्कजेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्रा उनके परिजनों और करीबियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। भदोही जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर विजय मिश्रा की संपत्तियों को कुर्क कर रहा है। अभी तक कुल 46 करोड़ की चल, अचल संपत्ति कुर्क की गई है। प्रशासन ने विजय मिश्रा उनके परिजनों और करीबियों के नाम से दर्ज कई संपत्तियों को चिह्नित किया है। जिसको कुर्क करने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में विजय मिश्रा पर रिश्तेदार की प्रॉपर्टी हड़पने, वाराणसी की एक सिंगर से रेप समेत अन्य प्रकरणों में मुकदमे दर्ज हैं और जेल में हैं।

Related Articles

Back to top button