ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

हाथ या पैर नहीं इस विकेटकीपर ने अनोखे अंदाज से किया बल्लेबाज को स्टंप आउट

 ब्लास्ट क्रिकेट टी20 लीग का आयोजन इंग्लैंड में हो रहा है। 3 जून शनिवार को हैम्पशायर बनाम ससेक्स (Hampshire vs Sussex) के बीच मैच हुआ। हैमशायर ने इस मुकाबले को 10 विकेट से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ससेक्स ने 10 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए थे। इस मैच में ससेक्स के बल्लेबाज माइकल बर्गेस (Michael Burgess) अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

टी20 ब्लास्ट में हुआ कारनामा

टॉस जीतकर ससेक्स (Sussex) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के सभी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैम्पशायर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए और जल्द पवेलियन लौट गए। ससेक्स की ओर से माइकल बर्गेस 3 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान गेंदबाज लियाम डॉसन (Liam Dawson) ने अपनी फिरकी से बर्गेस को अपने जाल में फंसाकर आउट कर दिया।

बल्लेबाज भी हुआ हैरान

विकेटकीपर बेन मैकडरमोट (Ben McDermott) के हाथों में गेंद नहीं आई। बॉल उनके थाई से जाकर विकेट पर लग गई और बल्लेबाज को माइकल बर्गेस को पवेलियन लौटना पड़ा। नीचे देखें वीडियो

हैम्पशायर ने 10 विकेट से जीता मैच

ससेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए थे। टीम की ओर से टॉम क्लार्क ने 25 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। वहीं, टारगेट का पीछा करने उतरी हैम्पशायर (Hampshire) ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। टीम के सलामी बल्लेबाज बेन मैकडरमोट ने 69 और कप्सान जेम्स विंस ने 71 रन की पारी खेली।

Related Articles

Back to top button