ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

रविवार को भोपाल नर्मदापुरम जबलपुर इंदौर उज्जैन सागरग्वालियर में बारिश की संभावना

अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आने के कारण प्रदेश में बादल छा रहे हैं। साथ ही कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नर्मदापुरम में तीन, मंडला में एक, मलाजखंड में 0.6, छिंदवाड़ा में 0.4, इंदौर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। भोपाल में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई।

प्रदेश में सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, सागर,ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद हिमाचल पर मौजूद है।

दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे लगे तेलंगाना पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। ईरान के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन चार मौसम प्रणालियों के अलावा हवा का रुख भी बार-बार बदल रहा है।

वर्तमान में हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। बीच-बीच में हवा का रुख पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी होने पर अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल बनने लगते हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने लगती हैं। रविवार को भी पश्चिमी मध्य प्रदेश के शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button