ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

दिनदहाड़े पत्नी की गोली मारकर की हत्या

मथुरा । मथुरा में थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव भाहई में मंगलवार की सुबह पुलिस के सामने पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। गोली माथे पर दागी थी। घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, एसओजी समेत रिफाइनरी सर्किल का फोर्स लगाया है।

गांव भाहई निवासी गंगा सिंह की पत्नी सोनिया (29) आठ-नौ महीने अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। करीब दो महीने पहले पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार सुबह पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने यूपी डायल 112 पर काल कर दिया। पुलिस गांव पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रही थी। महिला अपनी शिकायत दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस के साथ में चलने को हुई तो पति ने घर में कपड़े रह जाने की बात कहकर उसको आवाज लगाई। सोनिया कपड़े लेने के लिए घर के अंदर घुसी।

तभी पहले से ही तमंचा लिए खड़े पति ने सोनिया के माथे पर गोली मार दी। गोली लगते ही सोनिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस कुछ समझती, उससे पहले ही गंगा सिंह भाग निकला। पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या की खबर से विभाग में खलबली मच गई।

एसएसपी शैलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया जिस समय वारदात हुई, उस समय पुलिस घर के बाहर खड़ी हुई थी। महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। उसके चलते ही घर के अंदर पति ने महिला की हत्या कर दी। जिस प्रेमी के साथ पहले महिला गई थी, वह अभी जेल में है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी के साथ-साथ रिफाइनरी सर्किल की पुलिस टीम को लगाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button