ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पिपरिया के पास धारगांव में तीन दिन से लापता महिला का बाघ ने किया शिकार

पिपरिया। वन ग्राम धारगांव में एक बाघ ने महिला का शिकार कर लिया। महिला पिछले तीन दिन से घर से लापता थी। उसके पति थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला का शव क्षतविक्षत हालत में जंगल में मिला है। घटना की जानकारी लगने के बाद वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

धारगांव निवासी देवक सिंह ठाकुर द्वारा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां राशि बाई पति रामचंदी ठाकुर (55 वर्ष) एक जून को घर से लापता है। मां की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। सूचना पर थाने में गुम इंसान क्रमांक 36-2023 कायम कर जांच में लिया गया। शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे वन परीक्षेत्र अधिकारी बीआर पदाम ने सूचना दी कि एक महिला को धारगांव के जंगल में बाघ ने खा लिया है और उसकी मृत्यु हो चुकी है। शव की पहचान धारगांव निवासी राशि बाई के रूप में हुई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

घटनास्थल के निरीक्षण से महिला के शरीर के पेट के नीचे का हिस्सा शेष बचा था। बाकी ऊपर का हिस्सा किसी जंगली जानवर द्वारा खा लिया गया था। घटनास्थल पर मिली पायल व कपड़ों से स्वजन द्वारा महिला की पहचान की गई। घटनास्थल धार गांव से करीब दो किलोमीटर दूर घने जंगल में एक गुफा नुमा पहाड़ी पर मिला है। निरीक्षण से ऐसा प्रतीत हुआ कि महिला को किसी जंगली जानवर द्वारा घसीटकर पहाड़ी पर ले जाकर खाया गया है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बाघ के पग मार्क घटनास्थल के आसपास पाए गए है। रात्रि में बाघ का मूवमेंट ग्रामीण क्षेत्र के आसपास था। जिससे बाघ की सर्चिंग सुबह की गई।

Related Articles

Back to top button