ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

नौतपा समाप्त होते ही हवाओं के साथ शहर में एक घंटे हुई तेज वर्षा लाइट के टावर हुए धराशायी

 सिवनी। नौपता समाप्त होते ही एक बार फिर जिले में वर्षा का दौरा प्रारंभ हो गया है। शनिवार सुबह तेज धूप तपने के बाद दोपहर करीब 2 बजे आसमान में काले बादलों ने ढेरा जमा लिया।झोंकेदार हवाओं के साथ करीब एक घंटा जोरदार वर्षा ने शहर को पानी से तरबतर कर दिया। तेज हवाओं से सड़कों पर रखे कई बेरीकेड स्टेंड गिर गए। वहीं गंगा नगर फिल्टर ग्राउंड में रात में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए लगाए गए हाईमास्क लाइट के टावर धराशायी हो गए। शहर के कई क्षेत्रों में देर शाम तक बिजली सप्लाई बाधित रही। वातावरण ठंडा होने के साथ ही वर्षा थमने के बाद उमस बढ़ गई। जिले के ग्रामीण इलाकों में कहीं-कहीं बूंदाबादी के बाद आसमान साफ हो गया। अधिकतम तापमान 36 डिसे रिकार्ड किया गया।

जिले के कई हिस्सों में खिली रही तेज धूप

असामान्य वर्षा ने किसानों की दुविधा बढ़ा दी है। जिला मुख्यालय में तेज हवाओं के साथ करीब घंटे तेज वर्षा हुई, लेकिन शहर से लगे गोपालगंज, बंडोल सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी के बाद मौसम साफ हो गया। वहीं लखनादौन में आसमान में काले बादलों के बीच तेज वर्षा के आसार दिखाई दिए, लेकिन देर शाम तक मेघ नहीं बरसे। दस जून के बाद जिले में बोवनी का कार्य प्रारंभ होगा। ऐसे में बार-बार हो रही वर्षा से खेतों में नमी बरकरार है। कृषि अधिकारियों का कहना है कि इसका असर फसलों के उत्पादन पर पड़ेगा।

तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी

नौतपा में कई बार मौसम में बदलाव व हल्की वर्षा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। उमस से लोगों को बैचेनी का सामना करना पड़ रहा है। नौतपा के अंतिम दो दिनों में धूप व गर्म हवाओं ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया, लेकिन अगले ही दिन 40 डिसे पर चल रहा पारा 36 डिसे के आसपास पहुंच गया। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button