ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

जबलपुर से शिवराज करेंगे लाड़ली बहनाें के खातों में एक-एक हजार रुपये जमा करने की शुरुआत, नौ जून तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विभिन्न जिलों में प्रतीक स्वरूप बहनों देंगे स्वीकृति पत्र।

भोपाल : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक करोड़ 20 लाख बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपये डालने की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जून को जबलपुर से करेंगे। प्रत्येक जिले में कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।गुरुवार से नौ जून तक मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में बहनों को प्रतीक स्वरूप योजना के स्वीकृति पत्र देंगे। आठ जून को सभी ग्राम पंचायतों में लाड़ली बहना ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने योजना में हुए पंजीयन और आगामी 10 दिवस की गतिविधियों के संबंध में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्र के वार्डों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बहनों को स्वीकृति-पत्र दिए जाएंगे। आठ जून को लाड़ली बहना ग्राम सभाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री, सांसद और विधायक विभिन्न स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। एक से सात जून के बीच पात्र बहनों को स्वीकृति- पत्र दिए जाएंगे।ग्रामों में भजन, मंगल-गीत और लाड़ली बहना गीतों की प्रस्तुति भी होगी। 10 जून को जबलपुर में कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री योजना की पात्र हितग्राही बहनों के खातों में एक हजार रुपये की राशि अंतरित करेंगे। योजना में एक करोड़ 25 लाख से अधिक पंजीयन किए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button