ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

महासमुंद। छत्‍तीसगढ़: एनएच-53 पर टक्कर के बाद तीन ट्रकों में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर ट्रक ड्राइवर की मौत।

महासमुंद। छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया खबरों के अनुसार महासमुंद जिले के एनएच-53 पर देर रात तीन ट्रकों की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद तीनों ही ट्रकों में भीषण आग लग गई, जिसके कारण एक ट्रक के ड्राइवर की जिंदा जलने मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक ड्राइवर बुरी झुलस गया। दर्दनाक हादसा सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत देवरी के समीप हुई है। हादसे की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। जिसके बाद तुरंत मौके पर दमकलकर्मी और पुलिस पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर का शव बुरी तरह जल गया। दरअसल, आयल लोडेड ट्रक की वजह से तीनों ट्रकों में आग लग गई पुलिस के मुताबिक कवर्धा जिले के एनएच-53 पर सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत देवरी के समीप बुधवार गुरुवार रात बड़ी सड़क दुर्घटना में तीन गाड़ियां एक साथ एक्सीडेंट हुई। घटना के बाद तीनों वाहनों में आग लग गई। वाहन में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी ली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button