ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश के हरदा में बड़ा हादसा कार में लगी आग, 4 लोग जिंदा जले बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

हरदा में बुधवार सुबह कार में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 3 एक ही परिवार के सदस्य थे। उनकी कार सुबह करीब 7 बजे टिमरनी थाना इलाके के पोखरनी गांव के पास बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद उसमें आग लग गई। गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि चारों शव बुरी तरह से जल गए हैं। कार बरकला चारखेड़ा गांव निवासी अखिलेश पिता महेश कुशवाहा के नाम से रजिस्टर्ड है। इसमें अखिलेश कुशवाहा, राकेश पिता महेश कुशवाहा, शिवानी पति राकेश कुशवाहा और आदर्श पिता गोलू चौधरी सवार थे। राकेश और अखिलेश सगे भाई थे। सभी बरकला चारखेड़ा गांव के ही रहने वाले थे और उनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। SP संजीव कुमार कंचन ने बताया कि जब तक लोग मौके पर पहुंचे, कार सवारों की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए टिमरनी अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button