ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

तुम भी जागो ओरों को भी जगाओ नशे के नुकसान हर एक को बताओ- ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी।

मुरैना: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र सुख शांति भवन सब्जी मंडी रोड पोरसा की ब्रह्माकुमारी पाठशाला रामनगर के द्वारा आज ग्राम जेबराखेरा, मुड़ियाखेड़ा, डोगरपुर,में नशा मुक्ति का संदेश देते हुए दीदी ने बताया नशा जीवन को तबाह करने के साथ ही पारिवारिक कलह का कारण भी बन रहा है। सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वह नशा जैसे कुरीति का बहिष्कार करने का साहस करते हुए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने आह्वान किया कि अपने जीवन में राजयोग अपनाकर नशा-व्यसन मुक्त हों, स्वच्छ समाज एवं सुदृढ़ भारत के निर्माण में अपना योगदान करें, यही परमात्मा की आवाज है ब्रह्माकुमारी निकेता दीदी ने नशा मुक्त रहने के लिए प्रतिज्ञा कराई। 1-मैं यह शपथ लेती हूं कि अपने जीवन में कभी भी किसी परिस्थिति में किसी के दबाव में आकर किसी भी नशे का प्रयोग नहीं करूंगी 2-मैं यह शपथ लेती हूं कि अपने परिवार मित्र और समाज को इनसे बचाने का भरपूर प्रयास करूंगी 3-मैं यह शपथ लेती हूं कि भारत सरकार द्वारा बनाए गए नशे के संबंधित सभी कानूनों का पालन इमानदारी से करूंगी 4-मैं यह शपथ लेती हूं कि वातावरण और पर्यावरण को स्वच्छ एवं नशा मुक्त रखने में पूरा सहयोग करूंगी। ब्रम्हाकुमारी प्रियंका बहन ने नशा मुक्ति का गीत गाकर गांव वासियों को नशा से मुक्त होने की प्रेरणा दी,और स्नेहा रश्मि काजल आर्यन, प्रशांत ने नृत्य नाटिका के द्वारा नशा से मुक्त होने का संदेश ग्राम वासियों को दिया इस कार्यक्रम में सैकड़ों भाई बहनों ने लाभ लिया। ब्रह्मा कुमार नीतेश, शिवम, योगेंद्र हरिराम भाई ने नशा मुक्ति के लिए नारे लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button