ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

केसीआर का दावा, कांग्रेस को 20 से भी कम सीट, पहले से अधिक सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखेगी बीआरएस

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में पहले के मुकाबले आधिक सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखेगी जबकि कांग्रेस को विधानसभा में 20 से भी कम सीट पर संतोष करना पड़ेगा । प्रदेश के माधिरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में एक दर्जन से अधिक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। केसीआर उपनाम से लोकप्रिय, राव ने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) जीतने नहीं जा रहे हैं। मैं आपसे दावे के साथ कह रहा हूं। कांग्रेस के लिए, वही 20 सीट, बल्कि 20 से भी कम सीट।

मैं चुनाव अभियान के तहत 70 वें निर्वाचन क्षेत्र मधिरा के दौरे पर आया हूं। अब केवल 30 बचे हैं। अगर मैं बाकी के सभी 30 निर्वाचन क्षेत्रों में जाऊंगा तो कांग्रेस और हार जाएगी। जैसे-जैसे मैं दौरा (चुनाव अभियान के तहत)कर रहा हूं, कांग्रेस हार रही है।” उन्होने विश्वास जताया कि जबरदस्त बहुमत के साथ प्रदेश में बीआरएस की सरकार बनेगी, अतीत में मिली सीट से कुछ अधिक सीटें इस बार मिलेंगी । उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई शंका नहीं है। केसीआर ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में तेलंगाना राज्य के गठन के पहले अविभाजित आंध्र प्रदेश में शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी पीने और सिंचाई के लिए पर्याप्त जल तक की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर सकती।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ‘इंदिरम्मा राज्यम’ (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कल्याणकारी शासन) का वादा करते हैं, लेकिन उस अवधि को आपतकाल के रूप में चिह्नित किया गया है और बड़ी संख्या में दलितों की दशा अब भी वैसी ही है। उन्होंने पूछा कि यदि आजादी के तुरंत बाद बीआरएस सरकार की ‘दलित बंधु’ जैसी कल्याणकारी योजना लागू की गई होती, तो क्या दलित गरीब बने रहते।

Related Articles

Back to top button