ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

बंद कोयला खदान में कोयला निकाल रहीं दो महिलाओं की चट्टान धंसकने से मौत

अनूपपुर। अनूपपुर जिले की बंद कोयला खदान में कोयला खनन करने गई दो महिलाओं की खदान धंसकने से मौत हो गई है। यह हादसा रामनगर थाना के बनगवां नगर परिषद क्षेत्र में हुआ है। जहां कालरी की बंद खदान है। यहां कोयला खनन करने गई दो महिलाओं के ऊपर चट्टान धंसक गई और दोनों दब गई है। यह घटना रामनगर खदान क्षेत्र के प्रेमनगर साइडिंग के बंद खदान में हुई है। मृतक की पहचान कौशल्या पति नागेंद्र पनिका 47 वर्ष वार्ड नंबर 14 प्रेम नगर,इंद्र कली पति बिक्रम महरा लगभग 48 वर्ष इंद्रनगर वार्ड नंबर 13 बताया जा रहा है।

पुलिस जेसीबी के माध्यम से कर रही रेस्क्यूः

खदान धंसने के बाद मौके पर जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची है। फिलहाल राजनगर पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक दो महिलाओं की मृत होने की खबर आई है। पुलिस द्वारा अन्य किसी के मलबे में दबे होने की आशंका पर रेस्क्यू कर रही है। बताया गया कि हादसे के बाद दोनों महिलाओं को बिजुरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button