ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

डॉ राधा वाल्मीकि को किया गया बाबा साहब डॉ.बी. आर.अंबेडकर समाज रत्न राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित

न्यू महाराष्ट्र सदन दिल्ली में 5 S फाउंडेशन के तत्वाधान में "बाबा साहब डॉ.बी.आर. अंबेडकर समाज रत्न राष्ट्रीय पुरुस्कार" सम्मान समारोह का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें पूरे देश से उन 51 लोगों को सम्मानित किया गया जो किसी न किसी क्षेत्र में समाज के लिए समर्पित होकर बेहतर कार्य कर रहे हैं तथा विशिष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। देश के विभिन्न प्रांतों से आए उन श्रेष्ठ 51 लोगों में डॉ राधा वाल्मीकि को भी शिक्षा साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नामित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय चरनजीत सिंह अठवाल जी पूर्व डिप्टी स्पीकर लोकसभा, पूर्व स्पीकर पंजाब विधानसभा, विशिष्ट अतिथि सुमित्रा वाल्मीकि राज्यसभा सांसद मध्य प्रदेश के साथ-साथ डॉ.राधा वाल्मीकि को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर आमंत्रित कर पगड़ी, पहनाकर, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 5 S फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश राम चौहान (कोलकाता) राष्ट्रीय महासचिव राजा वाल्मीकि (मुंबई) व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हरीश रिवाड़ीकर (गोवा) सहित उनकी पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने परिवारों सहित अमूल्य योगदान दिया‌।जिसकी अतिथियों सहित सभी आगंतुकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button