ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

Rakhi Sawant की ड्रेस में फंसकर गिरे Vicky Kaushal कैटरीना के गाने पर कर रहे थे डांस

Vicky Kaushal IIFA 2023 Viral Video: बॉलीवुड के फेमस अवॉर्ड शो आईफा 2023 हाल ही में दुबई में आयोजित हुआ था। इस अवॉर्ड में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए थे। वहीं कुछ स्टार्स ने इस मंच पर कॉमेडी और डांस का तड़का लगाया। विक्की कौशल भी इनमें से एक थे। आईफा 2023 से विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में विक्की और सारा अली खान स्टेज पर मौजूद होते हैं। इन दोनों के साथ राखी सावंत भी वहां खड़ी होती हैं। राखी और विक्की कैटरीना के गाने पर डांस करते हैं।

राखी की ड्रेस पर गिरते-गिरते बचे विक्की

दरअसल राखी, विक्की से कैटरीना के गाने पर डांस करने के लिए कहती हैं। इसके बाद दोनों चिकनी चमेली पर नाचने लगते हैं। तभी विक्की कहते हैं कि शीला की जवानी पर डांस करेंगे। उनके डिमांड करते ही तुरंत शीला की जवानी सॉन्ग प्ले किया जाता है। कैटरीना कैफ का ये गाना सुनते ही विक्की कौशल झूम कर नाचने लगते हैं। एक्टर के साथ-साथ राखी सावंत भी खूब मगन होकर डांस करने लगती हैं। तभी अचानक से राखी नाचते हुए पीछे होती हैं और विक्की का पैर डांस करते हुए राखी की ड्रेस पर पड़ जाता है। वे गिरते-गिरते बचते हैं। ये सब देख पास खड़ी सारा अली खान की हंसी छूट जाती है।

इस दिन रिलीज होगी विक्की-सारा की फिल्म

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आईफा का 23वां एडिशन इस साल ऑर्गेनाइज किया गया, जो अबू धाबी के खूबसूरत आईलैंड में हुआ। इस इवेंट को विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन ने होस्ट किया। इस शानदार इवेंट का आगाज 26 मई को हुआ जो कि 27 मई को खत्म हुआ। बता दें कि सारा अली खान और विक्की कौशल की जोड़ी जल्द ही फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज किए गए हैं, जिन्हें लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button