ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मरम्मत टलेगी निगम जून में भी नहीं देगा तिघरा से शटडाउन की अनुमति

ग्वालियर। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत को देखते हुए तिघरा बांध में लीकेज मरम्मत के लिए प्रस्तावित शटडाउन जून माह में नहीं दिया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने गत 24 मई को शटडाउन मांगा था। बाद में इसे 26 मई के लिए टाल दिया गया। निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने अब शटडाउन देने से इनकार कर दिया है। जल संसाधन विभाग को जून महीने में भी शटडाउन नहीं दिया जाएगा।

गर्मी में लोगों को पानी की अधिक आवश्यकता होती है। इस दौरान यदि एक दिन के लिए भी पानी आपूर्ति प्रभावित होगी तो लोगों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। तिघरा जलाशय में लीकेज की मरम्मत के लिए जल संसाधन विभाग ने फरवरी माह में पहला शटडाउन लिया था। लीकेज तलाशने पानी के नीचे रिमोट आपरेटेड व्हीकल (आरओवी) भेजी गई थी। आरओवी ने वीडियोग्राफी से लीकेज चिह्नित कर लिए थे। इसके बाद लीकेज मरम्मत का काम गोताखोरों के जरिए शुरू कराया गया था। बांध की दीवारों के आसपास मरम्मत कराई जा रही थी। गत 18 मई को तिघरा बांध के स्लूस गेट और कैनाल में हुए बड़े लीकेज की मरम्मत के लिए शटडाउन लिया गया था। सुबह छह से शाम छह बजे तक स्लूस गेट को बंद रखा गया। इससे शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। इसके ठीक बाद 24 मई को शटडाउन मांगा गया था, लेकिन लगातार दो दिन बिजली कटौती से मोतीझील और तिघरा वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट प्रभावित हुए थे। निगम ने शटडाउन से मना किया, तो जल संसाधन विभाग ने 26 मई की तारीख प्रस्तावित कर दी। इसी बीच निगम के अधिकारियों को पता चला लीकेज मरम्मत के लिए अधिकृत भोपाल की कंपनी के पास एक साल का समय है। इसलिए शटडाउन टाला गया है।

Related Articles

Back to top button