ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना में चाट भल्ला खाने से आठ बच्चों सहित दर्जन भर बीमार, एक महिला की हालत गंभीर।

मुरैना. गर्मी के दिनों में बाजार का तला हुआ सामान, चाट-पकोड़ी न खाने की सलाह डाक्टर देते हैं. डाक्टरों की यह नसीहत नहीं मानना कितना भारी पड़ सकता है, यह कैलारस के चौडेरा व कोंडेरा गांव में सामने आया, जहां चाट के ठेले से आलू भल्ला खाने से 12 लोग बीमार हो गए. इनमें आठ बच्चे व चार महिलाएं हैं. बीमार हुए लोगों में से एक गर्भवती महिला की हालत नाजुक है, जिसे कैलारस अस्पताल से मुरैना रेफर किया गया है एक चाट का ठेला आया था. इस ठेले पर पानीपुरी के साथ आलू भल्ला भी थी. गांव में चाट का ठेला देखकर कई महिला व बच्चों ने खाने के लिए चाट बनवाई. कई ने पानीपुरी खाई तो कईयों ने आलू भल्ला खाया. पानीपुरी पीने वालों की सेहत पर तो कोई असर नहीं हुआ, लेकिन आलू भल्ला खाने वाले लोग एक-एक करके बीमार पडऩे लगे. पहले पेट दर्द शुरू हुआ, फिर लगातार उल्टी होने लगीं. दोनों गांव सटे हुए हैं और रात के समय दो घंटे के बीच एक साथ इतने लोग बीमार पडऩे और एक जैसी बीमारी होने पर गांव में हडकंप मच गया.बीमार हुए महिला, बच्चे व पुरुषों को ग्रामीण अपने-अपने साधन से कैलारस अस्पताल लेकर पहुंचे. सभी को एक जैसे लक्षण देखकर डाक्टरों ने इसे फूड पाइजनिंग बताया. बीमार हुए 11 लोगों का इलाज तो कैलारस अस्पताल में ही हुआ, लेकिन एक महिला गर्भवती, जिसकी उल्टी व पेटदर्द से ज्यादा हालत बिगडऩे के कारण रात में ही उसे मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है. घटना की जानकारी लगने ही प्रशासन में भी हडकंप मच गया. अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव और सीएमएचओ डा. राकेश शर्मा ने फोन कर बीमार बच्चों का हालचाल जाना और डाक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए. भल्ला खाकर यह हुए फूड पाइजनिंग का शिकार कोंडेरा गांव में ढाई साल की रिया पुत्री धीरू जाटव, आठ वर्षीय मोहित पुत्र जितेंद्र जाटव, चौडेरा गांव में दो साल की मोनिका पुत्री कल्ला कुशवाह, दो वर्षीय सैंकी पुत्री वीरेंद्र कुशवाह, चार सल की नैना पुत्री वीरेंद्र कुशवाह, आठ साल की सुजाता पुत्री रामलखन जाटव, छह साल का आशिक पुत्र रामलखन जाटव, चार साल का अनुज पुत्र रामलखन जाटव, 27 वर्षीय अनीता पत्नी सुनील धाकड़, 19 वर्षीय लवली पत्नी कमलसिंह जाटव, 55 वर्षीय शीला पत्नी नेकराम जाटव का इलाज कैलारस अस्पताल में चल रहा है. 27 साल की रवीना पत्नी कल्ला कुशवाह गर्भवती है, जिसे मुरैना रेफर किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button