ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

बीजेपी हाईकमान का फ़ैसला, हटाये जायेंगे मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा।

मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा के ऊपर लग रहे तमाम चरित्र और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच तीन दिन बाद आख़िर बीजेपी हाईकमान ने फ़ैसला ले ही लिया है। दिल्ली में देर रात तक चले बैठकों के दौर और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मिले फ़ीडबैक के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को हटाने का फ़ैसला लिया गया है। बीजेपी हाईकमान के फ़ैसले के बाद वीडी शर्मा को इसकी जानकारी भी दे दी गई है। मध्यप्रदेश की राजनीति में अलग थलग पड़े बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाक़ात कर बीजेपी हाईकमान के इस फ़ैसले की जानकारी से उन्हें भी अवगत कराया। *मध्यप्रदेश बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा अगले एक-दो दिनों में होने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी नेता प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर या प्रभात झा में से किसी एक को मध्यप्रदेश बीजेपी की कमान मिल सकती है।* वीडी शर्मा मध्यप्रदेश बीजेपी के पहले ऐसे अध्यक्ष बन गये हैं जिनके बड़बोलेपन के कारण आज कोई भी नेता उनके साथ खड़ा नज़र नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बात करें तो वो भी वीडी शर्मा को हटाये जाने के बाद अब खुद की कुर्सी को सुरक्षित मान रहे हैं, कारण कि बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व एक साथ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को हटाने का जोखिम नहीं लेगा। *देखना दिलचस्प होगा कि हाईकमान के फ़ैसले के बाद वीडी शर्मा स्वयं इस्तीफ़ा देते हैं या उन्हें हटाये जाने संबंधी आदेश जारी होने का इंतज़ार करते हैं। बहरहाल मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने की वीडी शर्मा की कोशिश को करारा झटका लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button