ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

रबर कंपनी में लगी आग बुझाते समय फटा फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर, 3 घायल

ग्रेटर नोएडा| ग्रेटर नोएडा में एक रबर कंपनी में हादसा हो गया। जहां कंपनी की एक मशीन में आग लग गई और उस आग को बुझाने के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर का सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के दौरान इसकी चपेट में 3 लोग आ गए और तीनों लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को आनन-फानन में ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा 2 क्षेत्र के अंतर्गत साइट 4 में ओ एम एफ ए रबर लिमिटेड कम्पनी है। जिसमें फैन बेल्ट व वी बेल्ट बनाने का काम होता है, आज सुबह कंपनी में काम करते समय एक मशीन में घर्षण के बाद आग लग गई। मशीन में लगी आग को बुझाने के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर का सिलेंडर फट गया, जिससे दुर्घटना हो गई।

इन दौरान मौके पर मौजूद तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया।इस घटना में जितेन्द्र पांडे निवासी रोहतास बिहार, गंगाराम निवासी मथुरा व इंद्रजीत निवासी प्रयागराज घायल हुए हैं। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।

Related Articles

Back to top button