ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं अब नो-फ्लाई लिस्ट में जोड़ा नाम

 पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख और पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान के लिए इस समय कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। अब ताजा खबर यह है कि उन्‍हें को नो-फ्लाई सूची में जोड़ा गया है। यह खबर पाकिस्तान मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। हालांकि, इमरान खान के नो फ्लाई लिस्ट में शामिल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पाकिस्‍तानी मीडिया हाउस डॉन की खबर के मुताबिक एक दिन पहले ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि सरकार 9 मई को हुई घटनाओं को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है।

इस्लामाबाद में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, “अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन एक समीक्षा निश्चित रूप से चल रही है।

इससे पहले, डॉन ने खबर दी थी कि पुलिस विभाग ने प्रोविजनल नेशनल आइडेंटिफिकेशन लिस्ट (पीएनआईएल) में शामिल करने के लिए प्रांतीय असेंबली के तीन पूर्व सदस्यों सहित 245 पीटीआई कार्यकर्ताओं के नाम संघीय सरकार को भेजे थे, ताकि उन्हें देश छोड़ने से रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button