ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

अवैध मदरसों को बंद करवाकर जमीन पर विकास कार्य कराएं – साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित देशभर में जहां भी अवैध मदरसों को संचालित किया जा रहा है। शासन-प्रशासन को जल्द ही इनको बंद करवाकर जमीन मुक्त करानी चाहिए और इस जमीन का उपयोग अच्छे विकास कार्य में करना चाहिए। देश में अधर्म ओर द्रोह बढ़ने का कारण रोहिंग्या व बंगलादेशी हैं। यह पहले आ गए थे और इनकी संतानें भेष बदलकर रह रही हैं। वह आतंकवादी, चोरी, बदमाशी, लूटपाट सहित अन्य जितनी भी आपराधिक गतिविधियां हैं, उनको अंजाम दे रहे हैं। ये लोग कभी देशभक्त नहीं हो सकते। यह बातें भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही हैं।

अनाथ आश्रम से बच्‍चा गोद लेने का विरोध

दुश्मनों की संतानें कभी देशभक्त नहीं हो सकती हैं। सनातनी, हिन्दुओं की संतानों को मुस्लिम बरगलाकर, मतांतरण कराकर ले जा रहे हैं। हिंदू कम संतान पैदा कर रहा है। एक संतान पैदा कर रहा है, नहीं तो कर ही नहीं रहा। वह अनाथाश्रमों से (गोद) लेकर माता-पिता होने का सौभाग्य प्राप्त कर रहा है। मैं इसका विरोध कर करती हूं। खुद की संतानें अगर दो होती हैं, तो अच्छी हैं। मैं कहती हूं कि अगर देशभक्त लोग हैं, तो देशभक्तों को अपनी संख्या में लाकर देश बचाना चाहिए। नहीं तो विधर्मी हमें समाप्त करने पर तुले हैं। यह हमें बर्दाश्त नहीं। इसके लिए सनातनी को जो भी करना चाहिए, वो करना ही चाहिए।

हिंदुस्तान में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदूस्तानी

भारत में रहने वाला हर व्यक्ति भारतीय है। हिंदूस्तान में रहने वाल हर व्यक्ति हिंदूस्तानी है। यहां सबके मतों का सम्मान किया जाता है। यदि सनातनियों पर किसी प्रकार का कुठाराघात होता है तो हमको आवाज उठाना पड़ेगी। पाकिस्तान समझौते के कारण ही बना था, लेकिन अब जो लोग सोचते हैं कि ऐसा एक और नया देश बना लेंगे तो यह उनकी गलतफहमी है। अब जो हो चुका है, वह दोबारा नहीं होगा। हम उसे भी मिलाने का प्रयास कर रहे हैं, किसी भी प्रकार की बात स्वीकार नहीं होगी।

नया संसद भवन देश के लिए गौरव की बात

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर हो रही सियासत पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी संसद भवन का निर्माण होना, यह अपने आप में रिकार्ड है। नया संसद भवन हमारे देश के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए भारत की सोच के तहत इसका निर्माण कराया है। यदि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह कहा है कि प्रधानमंत्री संसद भवन का उद्घाटन करेंगे तो इसमें कुछ गलत नहीं है। विपक्ष तो हमेशा विकास का विरोधी है। उनको लगता है कि हमने विरोध नहीं किया तो हमारी जड़ें हिल जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी हमेशा संविधान का सम्मान करती है और नियम कानून के तहत ही काम करती है

Related Articles

Back to top button