ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

उत्तर प्रदेश से लगे जिलों पर बसपा का ध्यान रीवा और मुरैना में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश से लगे विंध्य, बुंदेलखंड, ग्वालियर और चंबल क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 22 जून को रीवा और 26 जूून को मुरैना में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया गया है।

इसमें बसपा के प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सदस्य रामजी गौतम मौजूद रहेंगे। इसके बाद पांच जुलाई को मुरैना के सबलगढ़ में सम्मेलन होगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद भी आएंगे। बसपा सभी विधानसभा क्षेत्रों में बहुजन राजयात्रा निकाल रही है, जिसका समापन जुलाई में भोपाल में होगा। इसमें प्रदेशभर से कार्यकर्ता आएंगे।

उत्तर प्रदेश से लगे जिलों में पार्टी का जनाधार और वोट प्रतिशत अच्छा रहा है। इस कारण पार्टी वहां अधिक ध्यान दे रही है। पार्टी से लोगों को जोड़ने के लिए प्रदेशभर में बहुजन राज यात्रा निकाली जा रही है। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल व अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। यह यात्रा हर विधानसभा में पहुंच रही है।

गांव-गांव में नुक्कड़ सभाएं की जा रही हैं। सभाओं में भाजपा और कांग्रेस की नीतियों को जनविराेधी बताया जा रहा है। रमाकांत पिप्पल का कहना है कि भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार जमकर हुआ है। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है।

अब तक के चुनावों में बीएसपी की स्थिति

आम चुनाव वर्ष– कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा- जीते

2018–227– 2

2013– 227– 4

2008– 228–7

2003– 157– 2

Related Articles

Back to top button