ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

2 हजार 899 उम्मीदवारों ने लड़ा चुनाव2389 की जब्त हुई जमानत ये रहा था 2018 का हाल

इंदौर। वैसे तो इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होना है, लेकिन इन दो दलों के अलावा अन्य पार्टियों भी चुनावी मैदान में उतरेगी। हालांकि पिछले चुनाव पर गौर करें तो क्षेत्रीय दलों को इस चुनाव में कोई खास फायदा नहीं मिलता और बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो जाती है, जबकि कुछ पार्टियों को एक या दो सीटों पर ही सफलता मिलती है। इसी संदर्भ में पिछले चुनाव का क्‍या हाल रहा था आपको विस्तार से बताते हैं।

कितनों ने दाखिल किया था नामांकन

पिछले चुनाव में 119 पार्टियां चुनावी मैदान में थी। जिनके 3 हजार 948 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म भरा था। जिसमें तीन हजार 572 पुरुष और 371 महिला मतदाता शामिल थीं। इसके साथ ही 5 थर्ड जेंडर के उम्मीदवार भी शामिल थे। हालांकि स्‍क्रूटनी के बाद 480 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए थे। जबकि 569 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए थे।

2 हजार 899 प्रत्याशियों ने लड़ा चुनाव

नामांकन रद्द और इसे वापस लेने के बाद 2 हजार 899 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इनमें से 2 हजार 644 पुरुष तो वहीं 250 महिला प्रत्याशी थीं। इसके साथ ही 5 थर्ड जेंडर प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में थे।

2 हजार 389 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

चुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा ने 109 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस को 114 सीटें मिली। इसके साथ ही बसपा ने दो, सपा ने एक और चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। जबकि इस चुनाव में 2 हजार 389 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। इनमें 2 हजार 193 पुरुष, 192 महिला और चार थर्ड जेंडर के प्रत्याशी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button