ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

रेत माफियों पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत चालक गिरफ्तार ।

मुरैना। मध्य प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस और जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने भले ही बॉर्डर पर चंबल राजघाट पुल से रेत के अवैध उत्खनन पर पाबंदी लगा दी है. लेकिन रेत माफिया अभी भी चंबल के अन्य घाटों से रेत का उत्खनन कर शहर में धड़ल्ले से अवैध मंडी लगा रहे हैं. रेत माफियाओं को पुलिस का बिल्कुल भी डर नहीं है. यही वजह है कि कार्रवाई के लिए पुलिस जब भी वहां पहुंचती है माफिया अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को शहर की गलियों से होकर भागकर ले जाते हैं. इसके बाद दूसरे दिन फिर वहीं पर मंडी लगा लेते हैं. एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रेत की अवैध मंडी में रेड मारा तो माफियाओं में भगदड़ मच गई. पुलिस ने पीछा करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया, इसके साथ ही 2 चालकों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नामजद 2 रेत माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की नवागत एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देश पर गुरुवार को कोतवाली थाना, स्टेशन रोड थाना और सिविल लाईन थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नेशनल हाइवे स्थित रेत की अवैध मंडी में दबिश दी. इस दौरान पुलिस को देखते ही रेत माफियाओं में भगदड़ मच गई. चालक रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बिस्मिल नगर इलाके की तंग गलियों से होकर भगाने लगे. पुलिस उनका पीछा करते हुए बिस्मिल नगर तक पहुंच गई, यहां पर जल्दी भगाने के चक्कर में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. पुलिस ने घेराबंदी कर यहां से रेत से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को चालक के साथ दबोच लिया. पुलिस जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को सीधा करने के बाद दोनों को थाने लेकर आई, यहां पर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को राजसात करने की कार्रवाई की गई. चंबल के राजघाट पुल से रेत का अवैध उत्खनन बंद होने के बाद रेत माफिया चम्बल के इधर-उधर के घाटों से रेत उत्खनन कर उसको बेचने के लिए मुरैना लेकर आते हैं. यहां शहर में उद्योग विभाग कार्यालय के सामने माफिया रेत की अवैध मंडी लगाकर दिन भर रेत की बिक्री करते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button