ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

पंचतत्व में विलीन हुए नितेश पांडे एक्टर की पत्नी और बेटे का हुआ बुरा हाल

 टीवी इंडस्ट्री से पिछले कुछ दिनों से बुरी खबर सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले ही एक्टर आदित्य सिंह राजपूत के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। इसके बाद ही अनुपमा फेम नितेश पांडे की मौत की खबर सुनकर सभी शॉक्ड रह गए थे। नितेश के इस तरह अचानक चले जाने पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा था। बीते दिन कार्डियक अरेस्ट के कारण एक्टर का निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई स्थित उनके घर लाया गया। जहां टीवी के कई सितारे नितेश को अलविदा कहने पहुंचे।

कब हुआ नितेश पांडे का अंतिम संस्कार?

बता दें कि नितेश पांडे का 24 मार्च की रात अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एक्टर के करीबी दोस्त और टीवी जगत के कई सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। नितेश की दोस्त और उनकी को स्टार रुपाली गांगुली भी उनके घर पहुंची।

ये सितारे हुए शामिल

इनके अलावा माधवन, दिशा परमार, भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव, नकुल मेहता, सिद्धार्थ निगम, अभिषेक निगम, कृतिका कामरा रेणुका शहाणे, अश्लेषा सावंत समेत कई स्टार्स नितेश पांडे के परिवार से मिलने पहुंचे। नितेश पांडे के अंतिम संस्कार के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वायरल हुए वीडियोज

वायरल हो रहे इन वीडियोज में एक वीडियो में एक्टर के निधन पर उनके बेटे, पत्नी और मां रो-रोकर बेहाल नजर आए। वहीं एक अन्य वीडियो नितेश पांडे के पार्थिव शरीर के पास उनका बेटा बार-बार पिता को चूमता दिखाई दे रहा है। वहीं बेसुध मां बेजान पड़े बेटे से वापिस आने की बात कह रही हैं।

परिवार का रो रोकर हुआ बुरा हाल

नितेश के निधन पर उनके घर के इन वीडियोज देख किसी का भी दिल रोने को हो जाए। जानकारी के मुताबिक एक्टर का निधन नासिक के एक होटल में हुआ। जहां वे अक्सर जाया करते थे और अपना राइटिंग से जुड़ा काम करते थे।

 

Related Articles

Back to top button