ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

चाणक्य नीति: भूलकर किसी के साथ शेयर न करें जीवन की ये तीन गलतियां रिश्तेदार भी बन जाएंगे दुश्मन

 दुनिया में दो नीतियां सबसे ज्यादा प्रचलन में रही है। एक चाणक्य नीति और दूसरी विदुर नीति। इन नीतियों पर अमल कर आप आपने जीवन में कई प्रकार के सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं। चाणक्य नीति में मनुष्य के कल्याण और लाभ की कई महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख किया गया है। ये नीतियां मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाने के साथ सही-गलत का बोध कराती हैं। अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो चाणक्य नीति के बताई गई कुछ बातों को हमेशा ध्यान रखें। अगर आप खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं तो जीवन से जुड़ी तीन बातें कभी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए।

वैवाहिक जीवन की बातें साझा न करें

चाणक्य नीति कहती है कि खुशहाल जीवन के लिए भूलकर भी अपने दांपत्य जीवन से जुड़ी बातें किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही नाजुक और विश्वसनीय होता है। इस रिश्ते को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। यदि पति-पत्नी की बात किसी तीसरे तक चली जाती है तो वह इसका गलत इस्तेमाल करता है।

आर्थिक स्थिति का बाहर जिक्र न करें

चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी परिस्थिति में अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में किसी से कुछ शेयर नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही धन से जुड़ी चर्चा भी नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि धन अच्छे से अच्छे रिश्ते में भी दरार पैदा कर सकता है। इसलिए आपके पास कितना धन है या आप कर्ज में है, ऐसी कोई भी बात अपने नजदीकी व्यक्ति के साथ शेयर न करें।

धोखाधड़ी की बात छिपाना है जरूरी

चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को अपने साथ हुआ किसी भी प्रकार का धोखा किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। धोखाधड़ी से जुड़ी बातें अगर किसी को पता चल जाए तो आप हंसी के पात्र बन सकते हैं। इस वजह से आपकी काबिलियत पर भी सवाल उठ सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही ले

Related Articles

Back to top button