ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
व्यापार

एलन मस्क ने कर्मचारियों की छंटनी का दिया आदेश

एलन मस्क अब ट्विटर को पूरी तरह से अपना बना चुके हैं और उन्होंने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है। वहीं अब खबर है कि एलन मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी का आदेश भी दे दिया है। उन्होंने प्रबंधन से कहा है कि इस प्रक्रिया के दौरान जिन कर्मचारियों को कंपनी से बाहर किया जाना है, उनकी सूची तैयार की जाए। साथ ही उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की नीतियों में बदलाव करने के लिए भी कहा है।

एलन मस्क कमान संभालते ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के सीएफओ, सीईओ और पॉलिसी चीफ को बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और वित्त प्रमुख नेड सेगल ने कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय को छोड़ दिया है।

मस्क ने ट्विटर के लिए कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल के गठन की घोषणा कर दी है। एलन मस्क ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि काउंसिल की बैठक से पहले कंटेंट से संबंधित या फिर बैन खातों की बहाली पर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।इस काउंसिल की समीक्षा के बाद ही बंद हो चुके खातों को दोबारा बहाल करने पर फैसला लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button