ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

बागेश्वरधाम कथा को लेकर लगी याचिका खारिज, सुनवाई के वक्त अधिवक्ता ने की बहस, कोर्ट ने कहा जिस दिन जेल भेजा तो वकालत भूल जाओगे।

जबलपुर. एमपी हाईकोर्ट ने बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री की कथा के खिलाफ लगी याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट को याचिकाकर्ता ने बताया कि इस तरह से कथा होने से आदिवासी समाज में भेदभाव पैदा हो रहा है. हाईकोर्ट में याचिका बालाघाट सर्व आदिवासी समाज की ओर से दायर की गई थी. जिसे जस्टिस विवेक अग्रवाल की कोर्ट ने आधारहीन मानते हुए खारिज कर दी. सर्व आदिवासी समाज की ओर से उपस्थित हुए अधिवक्ता से कोर्ट ने पूछा कि आप बताए कैसे बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री की कथा से आदिवासी समाज आहत होगा. जिसपर याचिका कर्ता के अधिवक्ता जबाव नहीं दे पाए. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने जस्टिस से कहा कि आप मेरी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं है. इस बात पर जस्टिस ने जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि आपको कोर्ट में बहस करने का तरीका नहीं मालूम है. आप कब से वकालत कर रहे हैं. जिस पर अधिवक्ता जीएस उद्दे ने कहा 2007-2008 से. कोर्ट ने कहा कि अगर आप इस तरह से बहस करेंगे तो क्या बहुत बड़ी टीआरपी कलेक्ट कर लेंगे. आप भूल जाते हो कि जिस दिन हमने जेल भेज दिया तो पूरी वकालत भूल जाओगे. कोर्ट ने कहा कि जितनी गर्मी आपने अपने केस को लेकर दिखाई है, अगर विनम्रता से कहते तो हम सुन भी लेते. अपने पक्षकार को बताएं कि हमारी गर्मी दिखाने के कारण केस खारिज कर दिया है. अब फिर से केस फाइल करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button