ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
दिल्ली NCR

लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली :  देश के अधिकांश हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बुरा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान का हाल भी यही है। दोपहर में ऐसी गर्म हवाएं चल रही है कि बाहर निकलना मुश्किल है। दिल्ली में सोमवार को भी दो जगहों पर पारा 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक और इस वर्ष अब तक का अधिकतम तापमान है। नजफगढ़ में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह राजधानी का सबसे गर्म स्थान बन गया। वहीं, नरेला (45.3 डिग्री सेल्सियस), पीतमपुरा (45.8 डिग्री सेल्सियस) और पूसा (45.8 डिग्री सेल्सियस) में भी लू की स्थिति रही।

गर्मी के इस प्रकोप के बीच अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने उत्तर भारत में गर्मी से राहत की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली और आस-पास के इलाकों में मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दिन के समय तेज गर्मी रहेगी। रात के समय एक दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। आईएमडी के वैज्ञानिक से जब पूछा गया कि क्या आज से लू से राहत मिलेगी तो उन्होंने कहा, ‘हां, इसकी प्रबल संभावना है।’

मौसम कार्यालय के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार से उत्तराखंड और दिल्ली में गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं। देश के कुछ दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के रेन बुलेटिन के मुताबिक, दक्षिण भारत में आज (मंगलवार) और आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button