ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

प्राचीन सिद्धपीठ गणेश मंदिर में 31000 और श्रीवार्ष्णेय मंदिर में 5 हजार दीपक जलाकर मनाया उत्सव

अलीगढ़: गणेश मंदिर में 31000 दीपक जलाकर मनाया गया उत्सवअलीगढ़ शहर में देव दीवाली का उत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर भर में लाखों दीपक जलाए गए और प्रभु श्रीराम की जय-जय कार गूंजती रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं का गजब का उत्साह देखने को मिला और मंदिर जगमग दीपों की रोशनी से नहा उठे। प्राचीन अचल सरोवर से लेकर शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में दीपोत्सव हुआ और दीपक जलाए गए।महाभारत कालीन अचल सरोवर में महंग योगी कौशलनाथ के सान्निध्य में देव दीवाली का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर अचल सरोवर और पूरे प्रांगण में 51 हजार दीपक जलाए गए। श्रद्धालुओं ने सरोवर और इसके चारों ओर के प्रांगण में दीपक सजाए जो शाम होते ही जगमगा उठे। इस मौके पर शहर के हजारों लोग कार्यक्रम देखने के लिए मौजूद रहे।प्राचीन अचलताल में 51000 दीपक जलाकर मनाया गया देव दीवाली का पर्वमहाआरती के साथ हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियांअचलताल और गिलहराजजी मंदिर में देव दीवाली का यह 17वां आयोजन था। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। बाल कलाकारों ने महाकाल स्तुति, महिषासुर मर्दनी और समेत विभिन्न धार्मिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।जिसके बाद योगी कौशल नाथ के सान्निध्य में पं. विनोद महाराज, पं. अमित झा, पं. कृष्णा चंद्र शर्मा और अमलेश अग्रवाल ने महाआरती की। इस मौके पर मौजूद अतिथियों ने प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया और बताया कि 2006 में 51 दीपों के साथ उत्सव की शुरूआत हुई थी। जो आज 51000 दीपों तक पहुंच चुका है। आतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रवीण राज सिंह, पूर्व विधायक संजीव राजा, राजीव शर्मा, सुनील कौशल, डॉ राजीव अग्रवाल, डॉ मित्तल मौजूद रही।अचलताल में विभिन्न सांसकृतिक प्रस्तुतियां हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु मोजूद रहे।गणेश मंदिर में 31000 दीपकों से मनाई देव दीवाली31 हजार दीपों से रोशन हुआ गणेश मंदिर अचलताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गणेश मंदिर एवं सिद्धिविनायक व माता महालक्ष्मी मंदिर उत्तरीय सरोवर पर देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। 31 हजार दीपक जलाकर बहुत ही अद्भुत तरीके से देव दीपावली पर्व मनाया गया। मुख्य आयोजन गणेश मंदिर के महंत विनयनाथ गुरुजी महाराज के सानिध्य में किया गया। इस मौके पर गणेश मंदिर महंत विनय नाथ महाराज, दीपक वार्ष्णेय, मोहन वर्मा, प्रदीप वर्मा, यश महेश्वरी, लकी वार्ष्णेय, कुलदीप महेश्वरी, राहुल शर्मा, रवि वर्मा समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।युवती और महिलाओं ने इस दौरान रंगोली बनाकर मंदिर को सजाया5100 दीपों से जगमगाया वार्ष्णेय मंदिरदेव दीपावली के मौके पर श्रीवार्ष्णेय मंदिर में भी विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। मंदिर परिसर में 5100 दीपकों से सजाया गया और मंदिर में मनमोहक सजावट की गई। शाम 7 बजे से धार्मिक आयोजन शुरू हुए। महादेव बाबा की अद्भुत रंगोली सजाई गई। जिसके बाद 5 जरूरतमंद परिवारों को 1 महीने का राशन वितरण किया गया।मुख्य रूप से शहर विधायक मुक्ता राजा, पूर्व विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, शकुंतला भारती भी रही। इसके बाद रात 8 बजे से भव्य प्रसादी का आयोजन किया गया इस दौरान मंदिर व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता, एलडी वार्ष्णेय, धीरेंद्र कुमार गुप्ता, बृजेश कंटक, गुलाब चंद्र सुपारी, उमेश सरकोडा, संजीव वैभव, अन्नू बीड़ी समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button