ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

पुलिया का उद्घाटन होगा वह भी मोदी जी ही करेंगे संसद भवन बहुत बड़ी बात है

नवनिर्मित संसद का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 28 मई 2023 को होना है, लेकिन खबरों की मानें तो.... संसद भवन का उद्घाटन पीएम से कराए जाने को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गलत बताया है? राहुल गांधी का कहना है कि.... नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी को ही करना चाहिए, प्रधानमंत्री को नहीं, जबकि... संसद भवन का निर्माण पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनसे उद्घाटन का आग्रह किया था? राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि- पीएम मोदी इतने आत्ममुग्ध हैं कि फोटो तक में किसी को आगे नहीं आने देते, रेल के उद्घाटन की हरी झड़ी किसी को पकड़ने नहीं देते, तो फिर इतना बड़ा अवसर कैसे हाथ से निकलने देंगे? पुलिया का भी उद्घाटन होगा तो मोदीजी ही करेंगे उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद राहुल गांधी से नाराज हैं, उनका कहना है कि- संसद भवन बनाने का पूरा प्रयास नरेंद्र मोदी का है, जबकि.... नरेंद्र मोदी के कोई अच्छे काम राहुल गांधी को दिखते ही नहीं हैं! उल्लेखनीय है कि.... संसद की नई इमारत सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसके तहत नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय लोक निर्माण विभाग राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर की सड़क का नवीनीकरण, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय का निर्माण, प्रधानमंत्री का एक नया कार्यालय एवं आवास और एक नया उपराष्ट्रपति एन्क्लेव का निर्माण हो रहा है. नई संसद की लोकसभा में 888 सदस्यों और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि वर्तमान के संसद भवन में लोकसभा में 550 और राज्यसभा में 250 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है. देखना दिलचस्प होगा कि.... उद्घाटन कार्यक्रम यथावत रहता है या फिर कोई बदलाव आता है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button