ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

यहां सब कुछ बन रहा नकली कास्मेटिक प्रोडक्ट से सीमेंट पेंट और दवा तक

 ग्वालियर। ग्वालियर…. यहां अब सब कुछ नकली बन रहा है। सब कुछ से हमारा आशय – बाजार में बिकने वाले सामान से है। बीते रोज जनक गंज थाना क्षेत्र में एक फ्लैट में नकली आयुर्वेदिक दवाओं की फैक्ट्री पकड़ी गई। जिसमें यहीं नकली दवाएं बनाई जा रही थी, यही ब्रांडेड कंपनी का टैग लगा कर इन्हें पैक किया जा रहा था। इन्हें बाजार में आधे दाम पर बेचा जा रहा था। यह कहानी सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है, यहां नकली सीमेंट, पेंट, इंजन ऑयल, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट, पान मसाला और अन्य सामान भी नकली बनाया जाता है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि यहां यह नकली प्रोडक्ट बनाने वाले पकड़े गए हैं, बाक़ायदा नकली सामान बनाने की फैक्ट्री भी पकड़ी गई हैं। पढ़िए… कहाँ से आ रहा माल, सस्ते दाम पर बेचकर कम्पनीयों को ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी चूना लगाया जा रहा है।

दिल्ली से रा मटेरियल लाकर यहां तैयार हो रहा नकली माल

पुलिस ने अलग-अलग नकली सामान की फैक्ट्रियां पिछले करीब डेढ़ साल में पकड़ी है। नकली सामान बनाने वाले लोगों से जब पूछताछ हुई तो इन लोगों ने बताया दिल्ली के करोलबाग इलाके से रा मटेरियल खरीदते हैं। यहीं से अलग-अलग ब्रांड के टैगे पर छपा कर लाते हैं। यह बिल्कुल हूबहू असली ब्रांड जैसे ही होते हैं, इन्हें यहीं तैयार किया जाता है और पैकिंग यही की जाती है। इसके बाद इन्हें बाजार में सस्ते दाम पर भेज दिया जाता है।

आधे दाम पर लोगों को दिया जा रहा घटिया उत्पाद

यह सामान बाजार में सेल्समैन के जरिए सप्लाई किया जाता है। बाजार में यह सामान सस्ते दाम पर मिलता है। आम लोग सस्ते के लालच में इसे खरीद लेते हैं और ठगे जाते हैं।

हर बार पुलिस ने पकड़ा

हर बार नकली सामान की फैक्ट्री पुलिस ने ही पकड़ी। जबकि खाद्य एवं औषधि विभाग की यह जिम्मेदारी है। नियमित जांच नहीं होती, जिसके चलते अब नकली सामान यहां बन रहा है।

Related Articles

Back to top button