ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देशमध्यप्रदेश

इस्कान की जगन्नाथ रथयात्रा का आमंत्रण देने इंदौर में निकली प्रभातफेरी

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की 25 जून को निकलने वाली रथयात्रा का आमंत्रण देने इंदौर में रविवार से प्रभातफेरियों का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह एयरपोर्ट रोड स्थित श्रीश्री विद्याधाम पर वेदपाठी बटुकों ने आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में स्वस्ति वाचन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुसज्जित मिनी रथ को प्रभातफेरी के लिए विदा किया। बटुकों, भक्तों और संतों ने रथ को अपने हाथों से खींचा।

हंसदास मठ के महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज एवं इस्कॉन मंदिर इंदौर के अध्यक्ष स्वामी महामनदास प्रभुजी के सान्निध्य में रथ में विराजित ठाकुरजी के विग्रह का जगह-जगह पूजन कर भक्तों पर पुष्प वर्षा भी की गई। हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन करते हुए प्रभातफेरी रतनबाग, श्रीकृष्ण नगर, अंबिकापुरी, लक्ष्मीनगर, परमहंस नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में अपने लवाजमे सहित निकली तो भक्तों का उत्साह भी देखते ही बनता था। जगह-जगह भक्तों ने नाचते-गाते हुए पुष्प वर्षा एवं आरती भी की और रथ में विराजित ठाकुरजी का पूजन किया।

19 जून को गुमाश्ता नगर से निकलेगी प्रभातफेरी

रथयात्रा संयोजक हरि अग्रवाल एवं प्रभातफेरी व्यवस्थापक पिंकी-संजय त्रिवेदी ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य पं. प्रशांत अग्निहोत्री, आचार्य पं. राहुल शर्मा, संत स्वामी अच्युत गोपालदास, राधेमोहन दास, अद्वेत प्राणदास, गिरधर गोपालदास, महाकालेश्वर दास, रणवीरदास एवं कुशाग्र सहित सैकड़ों भक्त, मातृशक्ति एवं इस्कॉन गुरुकुल विद्यार्थी भी मौजूद थे। 19 जून को प्रभातफेरी सुबह 6.30 बजे भागवताचार्य पं. पुष्पानंदन महाराज के सान्निध्य में गुमाश्ता नगर स्थित व्यंकटेश मंदिर से निकलेगी।

Related Articles

Back to top button