ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी द केरल स्टोरी तीसरे वीकेंड भी की शानदार कमाई

 रिलीज से पहले ही विवादों से घिरी द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से अब तक तीन वीकेंड गुजर गए हैं। 40 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म लगातार कमाई कर रही है। फिल्म ने लाखों लोगों के मन में कहानी की छाप छोड़ दी है। दर्शकों को इसकी कहानी काफी पसंद आ रही है। बढ़ते दिनों के साथ फिल्म का कलेक्शन कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। अब फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन लगभग 8 करोड़ का बिजनेस किया था।

200 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म

वहीं फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म 35.49 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। द केरल स्टोरी के पहले वीकेंड कलेक्शन पर काफी ज्यादा कमाई की। रिलीज के पहले हफ्ते में द केरल स्टोरी ने कुल कलेक्शन लगभग 81.14 करोड़ किया था। वहीं दूसरे वीकेंड पर द केरल स्टोरी ने देशभर में 171.72 करोड़ की कमाई की। अब फिल्म के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो पिछला वीकेंड इस फिल्म के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। अपनी रिलीज के 15वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 6.60 करोड़ कमाए। शनिवार को फिल्म ने 9.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

इतना रहा अब तक का कुल कलेक्शन

रविवार के बिजनेस की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार द केरल स्टोरी ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 11 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही द केरल स्टोरी ने 17 दिनों में लगभग 198.47 करोड़ का कुल कलेक्शन किया। अब फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। सोमवार को द केरल स्टोरी अपनी कमाई में 200 करोड़ शामिल कर लेगी। द केरल स्टोरी का जहां काफी विरोध हो रहा था, वहीं अब ये फिल्म लगातार कमाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button