ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

Ank Jyotish: इस मूलांक के लोग स्वभाव से होते हैं चतुर, सभी के दिलों में करते हैं राज

इंदौर। सनातन धर्म में ज्योतिष और अंक ज्योतिष का महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर मनुष्य के भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। अंक ज्योतिष में जन्म तारीख से भविष्य और स्वभाव के बारे में बताया जाता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि का खास अहमियत है।

किसी जातक का मूलांक जन्मतिथि से निर्धारित होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का जन्मांक 2 होता है। इस मूलांक के लोग शांत स्वभाव के होते हैं। ये मन से खूबसूरत होते हैं। आइए जानते हैं जन्मांक 2 वाले जातकों के बारे में खास बातें।

बचत करने में माहिर

मूलांक 2 के जातक पैसा बचाने में माहिर होते हैं। ये लोग नौकरी के साथ बिजनेस में तरक्की करते हैं। ये संगीत, गायन और लेखन के क्षेत्र में प्रसिद्धि हासिल करते हैं।

बुद्धिमान होते हैं

अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 2 के जातक विद्वान होते हैं। ये बौद्धिक कार्यों में सफल होते हैं। यही गुण इन्हें सम्मान दिलाता है। कठिन परिस्थितियों में ये लोग रास्ता निकाले में सफल हो जाते हैं।

इन क्षेत्रों में पाते हैं सफलता

मूलांक 2 के जातक मृदुभाषी होते हैं। इनमें राजनेता बनने के गुण भी होते हैं। ये अपनी रचनात्मकता के कारण शीघ्र प्रसिद्धि हासिल कर लेते है।

आत्मविश्वास की होती है कमी

मूलांक 2 के लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है। ये लोग जल्दी नहीं बोलते और स्वभाव परिवर्तनशील होता है। उनमें एकाग्रता की कमी होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button