ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

2 मैच बाकी मुंबई आरसीबी और राजस्थान बीच प्लेऑफ की टक्कर जानिए टॉप-4 का समीकरण

चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आखिरी लीग मैच जीतकर प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया है। वहीं, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) इस साल भी प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। गुजरात, चेन्नई और लखनऊ ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। चौथे स्थान के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच टक्कर है। राजस्थान ने अपने सभी लीग मैच खेले हैं। वहीं मुंबई और आरसीबी (RCB) को अपना आखिरी लीग मैच खेलना है।

मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और राजस्थान रॉयल्स के 14-14 अंक है। बेहतर नेट रन रेट के कारण आरसीबी अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। पांचवें नंबर पर राजस्थान और छठे नंबर पर मुंबई है।

आईपीएल 2023 प्लेऑफ का समीकरण (IPL 2023 Playoffs Equation)

– प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी को गुजरात के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा। अच्छे नेट रन रेट के चलते बैंगलोर चौथे पायदान पर है। आरसीबी को सिर्फ 16 अंक तक पहुंचने की कोशिश करनी है।

– मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट -0.128 है, जो बैंगलोर और राजस्थान से खराब है। ऐसे में मुंबई को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी। जिससे उनके नेट रन रेट राजस्थान और आरसीबी से बेहतर हो जाएगा। इसके बाद ही मुंबई प्लेऑफ में पहुंच पाएगी।

– राजस्थान रॉयल्स अपने सभी लीग मैच खेल चुकी है। ऐसे में राजस्थान उम्मीद कर रही होगी कि गुजरात आरसीबी को भारी अंतर से हरा दें। जिससे बैंगलोर का नेट रन रेट राजस्थान से कम रहेगा। इसके अलावा मुंबई की हार भी जरूरी है। तब जाकर राजस्थान के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुलेंगे

Related Articles

Back to top button