ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

दिल्ली में नीतीश कुमार थोड़ी देर में अरविंद केजरीवाल से करेंगे मुलाकात

 नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के अपने अभियान में जुटे हैं। ताजा खबर यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री अभी दिल्ली में हैं और रविवार को कई विपक्षी नेताओं से मिलेंगे। सबसे पहले वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे। यहां पढ़िए नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे से जुड़ी हर अपडेट

नीतीश कुमार थोड़ी देर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे। देखना यही है कि कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी का रुख क्या रहता है।

इससे पहले नीतीश कुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद शनिवार को बेंगलुरु से दिल्ली पहुंच गए। यह चर्चा है कि विपक्षी एकजुटता के सवाल पर मुख्यमंत्री रविवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

वामदल के नेताओं के साथ भी बैठक संभव है। इस बैठक में पटना में प्रस्तावित विपक्षी एकजुटता को लेकर होने वाली बैठक की तारीख पर चर्चा होगी।

इससे पहले नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिल चुके हैं। शरद पवार व उद्धव ठाकरे से भी विपक्षी एकजुटता के मसले पर मुख्यमंत्री की मुबंई में मुलाकात हो चुकी है।

रांची में वह झारखंड के मु्‌ख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिल चुके हैं। इसके पूर्व की दिल्ली यात्रा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भेंट की थी। शनिवार को बेंगलुरु में भी मुलाकात हुई। इसके बाद ही रविवार की बैठक की बात सामने आई है।

Related Articles

Back to top button