ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

दावेदारों को आरक्षण सूची का इंतजार, पोस्टर और होर्डिंग लगाकर शुरू किया जनसंपर्क

देवरिया: देवरिया में नगर पालिका चुनाव के लिए वार्ड का आरक्षण का इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है। निकाय चुनाव में ताल ठोंकने वाले दावेदारों के अलावा निवर्तमान पदाधिकारी भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निकाय अधिकारियों का कहना है कि 5 दिसंबर तक आरक्षण की सूची आने की उम्मीद है।निकाय चुनाव की सरगर्मी अक्टूबर महीने से ही शुरू हो गई थी। शासन ने 4 नवंबर तक प्रस्तावित आरक्षण भी मांग लिया था। यह संभावना जताई जा रही थी कि 10 नवंबर तक आरक्षण सूची प्रकाशित हो जाएगी। लेकिन आरक्षण सूची अभी प्रकाशित नहीं हो पाई है। इसे देखते हुए दावेदारों ने गली-गली और चौराहों पर अपने पोस्टर और होर्डिंग लगा दी और जनसंपर्क भी शुरू कर दिया था। वह भी अब आरक्षण की राह ताक रहे हैं।आरक्षण को लेकर शासन में मंथन की चर्चाबताया जा रहा है कि आरक्षण फार्मूले को लेकर अभी भी शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। जिन जिलों नया परिसीमन हुआ वहां दो तरीके से आरक्षण किए गए हैं। इसको लेकर भी शासन में पेंच फंसा है। इस कारण आरक्षण को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।5 दिसंबर तक प्रकाशित हो सकती है आरक्षण सूचीनिकाय चुनाव से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि निकायों के आरक्षण की सूची 5 दिसंबर तक आने की संभावना है। जिला प्रशासन निकाय चुनाव कराने को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है।

Related Articles

Back to top button