ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

कांग्रेस ने बिजली घर पर दिया धरना शहर में हर दिन 10 धंटे हो रही बिजली कटौती ।

मुरैना। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एमएस रोड स्थित बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। शनिवार दोपहर हुए धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी ने बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की सूचना पाते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने, वे महाप्रबंधक को अपना ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे। बता दें, कि शहर में हर दिन 8 से 10 घंटे तक लगातार बिजली कटौती की जा रही है। किसी किसी दिन तो दिन भर बिजली की आंख-मिचौली चलती रहती है जिसके कारण भीषण गर्मी में शहरवासी बेहाल हो रहे हैं। हालत यह है कि किसी-किसी दिन सुबह से लेकर देर शाम तक बिजली नहीं आती है जिसके कारण शहरवासियों में बिजली कंपनी प्रबंधन के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है। शहर में बिजली का यह हाल है कि पूरी-पूरी रात बिजली नहीं रहती है जिसके कारण शहरवासी गर्मी व मच्छरों से रात भर जूझते रहते हैं। लंबे समय तक हो रही अघोषित कटौती के कारण शहरवासी पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली न आने से पानी की सप्लाई ठप हो जाती है जिसके कारण शहरवासी पेयजल संकट से जूझने को मजबूर हैं। धरने का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने बताया कि वे जब तक यहां से नहीं जाएंगे जब तक कंपनी के महाप्रबंधक ज्ञापन लेने नहीं आएंगे। जब उन्हें यह बताया गया कि शनिवार व रविवार को शासकीय अवकाश है तथा बिजली कंपनी कार्यालय बंद रहता है तो वे कहने लगे कि अगर यह बात है तो कोई एई या जेई आकर उनसे ज्ञापन ले जिससे उनका धरना देने का उद्देश्य पूरा हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button