ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

महिला बेसबाल एशिया कप: भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ की तीन बेटियां

बिलासपुर। हांगकांग मे 21 मई से एक जून तक होने तीसरी महिला बेसबाल एशिया कप होगा। भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ की तीन बेटियां भी अपने खेल का जौहर दिखाएंगी। एशिया कप को लेकर देशभर की निगाहें हैं।

भारतीय बेसबाल संघ के द्वारा पहला चयन ट्रायल जयपुर राजस्थान मे 13 से 15 मार्च तक आयोजित किया गया था। जिसमे देश भर से अलग अलग राज्यों से 200 लगभग महिला बेसबाल खिलाड़ी ने भाग लिया। जिसमे छत्तीसगढ़ से तीन महिला खिलाड़ी अंजलि खलखो, बिलासपुर से नेहा जायसवाल, कोरबा से सृष्टि तखतपुर से इस ट्राइयल मे शामिल हुई।

उनके प्रदर्शन हिटिंग , पिचिंग , फील्डिंग एवं मैच टेम्प्रेमेंट के जरिये 27 महिला खिलाड़ियों का चयन उनके उम्दा प्रदर्शन के आधार पर दूसरे चयन ट्रायल कैंप के लिए किया गया जो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब मे 12 से 27 अप्रैल आयोजित किया गया। उसमे से भी उत्कृष्ट 18 महिला खिलाड़ियों का चयन कर फाइनल इंडिया बेसबाल महिला टीम का कोचिंग कैंप लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी पंजाब मे आठ मई से 18 मई तक लगाया गया। भारतीय बेसबाल संघ ने टीम की घोषणा कर भारतीय बेसबाल महिला टीम तैयार की जिसमे प्रदेश के तीनो महिला खिलाड़ियों ने अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन कर इंडियन टीम मे अपनी जगह बनाई। छत्तीसगढ़ बेसबाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक शैलेश पांडेय ने हर्ष जताया कहा हमारे शहर के लिए बड़े गर्व की बात है की लगातार हमारे नगर की बेटियों एवं महिला खिलाड़ियों का खेल मे इस तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे आने वाले खेल की उज्वल भविष्य दिखता है। मै आशा करता हु की खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करे और देश के लिए मैडल जीत कर लाए।

वही छत्तीसगढ़ बेसबाल संघ की महासचिव मिताली घोष ने उत्साह से बताया की हमारे लिए बड़े उत्साह की बात है लगातार हमारे प्रदेश से बेसबाल खेल मे अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निरन्तर भारतीय टीम मे जगह बना रहे और शानदार प्रदर्शन कर रहे हाल ही मे इसी वर्ष पुरुष वेस्ट एशिया कप पाकिस्तान मे शहर के दो सीनियर खिलाड़ी अख्तर खान ,( छग उच्चतर माध्यमिक शाला व्यायाम शिक्षक ) लखन लाल देवांगन बेसबाल कोच एकलव्य खेल परिसर ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।

आशा है की तीसरी एशिया कप बेसबाल 2023 मे भारतीय बेसबॉल महिला टीम अपना बेहतर प्रदर्शन कर देश और प्रदेश के लिए मैडल जीत कर लाए एवं इस प्रतियोगिता मे प्रतिनिधित्व कर रही हमारे प्रदेश की दो बेटिया पहले भी बेसबॉल एशिया कप मे अंजलि खलखो एवं नेहा जायसवाल भारतीय बेसबॉल महिला टीम का हिस्सा रह चुकी है जिससे मेडल की उम्मीद और अधिक है टीम मे पूरे देश के अलग अलग राज्य के बेहतर खिलाड़ी शामिल है।

संघ के सभी पदाधिकारी कोच अख्तर खान , मुकेश कश्यप , सीनियर खिलाड़ी लखनलाल देवांगन ,संदीप गाहिरे ,शिशिर निषाद, योगेंद्र यादव ,अंकुर रजक, बैजनाथ रजक आदि ने भी उत्साह वर्धन किया।

Related Articles

Back to top button