ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

नाथूराम गोडसे की जयंती को लेकर पुलिस व हिंदू महासभा आमने सामने विवाद की स्थिति बनी

 ग्वालियर। नाथूराम गोडसे की जयंती काे लेकर पुलिस व हिंदू महासभा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पुलिस ने हिमस के फलवितरण कार्यक्रम को रोक दिया और नाथूराम गोडसे का चित्र आदि ले लिए। इसके बाद हिमस के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इंदरगंज क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हालात बन गए। हालांकि अफसरों ने मौके पर और पुलिस बल तैनात कर दिया है।

कार्यकर्ता जा रहे थे दौलतगंज

नाथूराम गोडसे का आज जन्मदिन है। उनके मंदिर में पूजा अर्चना व आरती करने के बाद हिंदू महासभा के कार्यकर्ता फल वितरण कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और फल वितरण को रोक दिया। इससे कार्यकर्ता व पुलिस आमने सामने आ गए। इसके बाद कार्यकर्ता नाथूराम गोडसे के चित्र लेकर दौलतगंज जा रहे थे। पुलिस ने चित्र के साथ अन्य सामग्री भी छीन ली। इससे तनाव भरा माहौल बन या। अतिरिक्त पुलिस तैनात करके पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।

Related Articles

Back to top button